फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सुपरवाइजरों का रोका वेतन, सीडीपीओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सुपरवाइजरों का रोका वेतन, सीडीपीओ को चेतावनी
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरा
महराजगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने जिले के चार परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने दो परियोजनाओं के आठ सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। संबंधित सीडीपीओ को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौतनवां परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया गया तो यहां तैनात सुपरवाइजर सुनीता, विनीता, साधना, अर्चना निरीक्षण आख्या नहीं प्रस्तुत कर पाईं। सिसवां परियोजना कार्यालय में फर्श टूटा मिला। इसके बारे में सीडीपीओ की तरफ से बताया गया कि खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि खंड विकास अधिकारी से मिलकर जरूरी कार्य पूर्ण कराएं। यहां की सुपरवाइजर प्रेमलता, मीरा श्रीवास्तव, सुनीता मणि त्रिपाठी, मीनाक्षी भी निरीक्षण आख्या नहीं दिखा पाईं। जिस पर नाराजगी जताई गई। साथ ही सीडीपीओ को संबंधित सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वहीं, घुघली, परतावल परियोजना कार्यालय में निरीक्षण के दौरान भी सुपरवाइजर निरीक्षण आख्या नहीं दिखा पाईं। इस पर सीडीपीओ को संबंधित सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब-तलब करने की हिदायत दी गई है। सभी को नियमित भ्रमण कर रिपोर्ट देने, आंगनबाड़ी केंद्रों और परियोजना कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें