रास्ता जाम करने के आरोप में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। कस्बे में अगस्त में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापा डालकर एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
अगस्त में बिजली कटौती को लेकर सोनौली कस्बे के कुछ युवक सड़क पर उतर गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस से झड़प कर राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों जाम रखा। तत्कालीन चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने चक्का जाम करने वालों का वीडियो क्लिप बनवाकर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस मामले में बैकफुट पर आ गई और कुछ समय तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर सोमवार से पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी। नामजद अभियुक्तों की तलाश में रात करीब आधे दर्जन स्थानों पर छानबीन की गई। इस संबंध में कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि आबाद निवासी सोनौली को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।