फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 01 Aug 2025 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर मोहल्ले में महिला, बच्चा और एक युवक पर तेजाब फेंकने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित अभिषेक नायक के अनुसार, उनका आठ वर्षीय भतीजा दिव्यांस बुधवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ले की गली में गेंद खेल रहा था। तभी गेंद पड़ोस में रहने वाले राहुल के घर के पास चली गई। दिव्यांस ने इसकी जानकारी अभिषेक को दी। अभिषेक जब गेंद लेने पहुंचे तो राहुल ने देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि राहुल ने तेजाब फेंक दिया।
इससे अभिषेक का दाहिना पैर झुलस गया। तेजाब के छींटे पास में खड़ी उसकी भाभी संध्या और भतीजे दिव्यांस पर भी पड़ गए। तेजाब दिव्यांस की आंख में भी चला गया। उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, इस घटना के बाद आरोपी राहुल की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार को आरोपी को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें