फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मठ के महंत को आरोपी जान से मारने की दे रहे धमकी

Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सेमरहना गांव स्थित प्राचीन मंदिर बाबा छत्रनाथ तपो स्थलीय के क्षतिग्रस्त गर्भ गुफा से निकलते पुज
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

12 फरवरी को प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ तपोस्थली गर्भ गुफा में की गई थी तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ, भगवान शंकर पार्वती मठ में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई से आक्रोशित आरोपी मठ के महंत को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मठ के महंत संतोष उर्फ संतोषी नाथ गिरी ने बताया कि मठ पर मौजूद न रहने के दौरान कुछ मनबढ़ों ने 12 फरवरी की शाम को मठ पर आकर प्राचीन मंदिर बाबा छत्रनाथ तपो स्थली गर्भ गुफा में तोड़फोड़ की थी। 13 फरवरी को पुलिस को लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज करने में पांच दिन लगाते हुए 18 फरवरी को छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के चलते केस दर्ज होने से आक्रोशित आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपियों पर गिरफ्तारी की धारा नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें