फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमांकन के बाद लगे पिलर उखाड़कर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बैकुंठपुर निवासी व्यक्ति ने एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर पैमाइश के बाद लगे पिलर को उखाड़ने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र जायसवाल ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेंद्र जायसवाल का कहना है कि उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने उनकी जमीन का सीमांकन कर पिलर लगाया गया था। आरोप है कि पत्थर नसब की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद विपक्षियों ने पिलर को जबरन उखाड़कर फेंक दिया और विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी। थक-हारकर पीड़ित ने एसडीएम से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें