फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर शादी से मुकरने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती (22) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव के ही घनश्याम विश्वकर्मा से उसका संपर्क था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों परिवारों की आपसी सहमति से उनकी शादी भी तय कर दी गई थी। शादी तय होने के बाद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। युवती का कहना है कि वह पूरी तरह इस विश्वास में थी कि जल्द ही दोनों का विवाह हो जाएगा लेकिन अब आरोपी युवक अपने वादे से मुकर गया है। युवती के अनुसार, जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उसने धमकी भी दी कि यदि इस बात की जानकारी किसी को दी या शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार काफी दहशत में हैं। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें