फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर युवती का यौन करने शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोस के गांव के युवक पर घर में घुसकर जबरन उसकी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले भी आरोपी उसकी बेटी को भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद उसे वापस लाया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि 19 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे बागापार टोला बनहिया निवासी राहुल राजभर जबरन उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी का यौन शोषण किया। बेटी की आवाज पर जब वह कमरे में पहुंची तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार कर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
उसका कहना है कि इससे पहले जब वह इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान आरोपी ने सकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। काफी खोजबीन के बाद परिजन किसी तरह लड़की को वापस लाने में सफल हुए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार परेशान करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें