परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके टोले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। बाद में आरोपी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक का भाई उसे भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह दहशत में है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरिकेश चौधरी एवं राम प्रवेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।