फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक ग्राम सभा की महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात में 11 बजे किशोरी (14) कमरे में अकेली थी। तभी मेरे ही गांव का एक युवक आकर दरवाजा पीटने लगा। पुत्री के दरवाजा खोलते ही युवक कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर जबरन दुष्कर्म करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है आरोपी अशरफ के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें