एक दिन पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पानी भरने गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र के लोगो में आक्रोश का माहौल था।
शुक्रवार को एक महिला ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव में पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर पहुंचने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
थाना सिंदुरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई और पुलिस टीम ने गोपाला नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसे जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।