फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली नागरिकों को भारत आने से रोकने का आरोप

Tue, 20 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल प्रशासन अपने नागरिकों को भारत आने से रोक रहा है। यह आरोप व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनौली में सप्ताह में दो दिन लगने वाले फरेनी बाजार में ऐसा नज़ारा देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि नेपाल से सैकड़ों लोग फरेनी बाजार और आसपास गांवों में अपने रिश्तेदारों के यहां पकलिहवा डंडा हेड के रास्ते आना चाह रहे थे, लेकिन नेपाल प्रशासन ने सभी का रोक दिया। इस रास्ते से वर्षों से लोगों का आनाजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल केअध्यक्ष विजय रौनियार ने कहा कि नेपाल प्रशासन अनुचित कदम उठा रहा है। नागरिकों को रोक कर दोनों देशों की रोटी-बेटी के रिश्ते को कमजोर किया जा रहा है। नौतनवां तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नेपाल प्रशासन को सख्ती नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें