महराजगंज। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर में एक जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा था। उसी दौरान अचानक खनन अधिकारी मोहम्मद असद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खनन कर रहे लोगों से परमिशन पत्र मांग लिया। जांच में उन्होंने पाया कि जिस गाटे से खनन करने का परमिशन दिया गया था, उस गाटे के बजाय दूसरे गाटे से जेसीबी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जिला खनन अधिकारी ने जेसीबी व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर सिन्दुरिया थाने को सौंप दिया। संवाद