फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता का अश्लील वीडियाे वायरल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता को युवक अश्लील वीडियाे वायरल कर रहा है। यही नहीं शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर सास व ससुर के साथ रहती हूं। सिंहपुर थरौली निवासी विशाल का कभी-कभार घर पर आना-जाना रहता है। इसी दौरान किसी तरह से उसने अश्लील वीडियाे बना लिया। अब युवक अश्लील वीडियाे को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें