फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तैयारियां पूरी, आज दो पाली में 2280 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह केंद्रों को परीक्षा नोडल ने कराया शनिवार आनलाइन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बाद दिया जाएगा प्रवेश
महराजगंज। आज सुबह और शाम की दो पाली में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा को शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने की सभी तैयारियां दो दिन पहले ही पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शनिवार परीक्षा नोडल व पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा ने सभी छह केंद्रों को तकनीशियन की मदद से ऑनलाइन कराया। सभी परीक्षा केंद्र आज शाम छह बजे तक सीधे निगरानी में रहेंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 2280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नोडल ने बताया कि पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 06:30 बजे से है। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलनी है इसकी रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल, पेजर, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। यह नियम कक्ष निरीक्षकों और सहयोगी स्टाफ पर भी लागू रहेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को प्रवेश बायोमेट्रिक जांच के बाद दिया जाएगा और परीक्षा के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद करा दिया जाएगा। बताया कि शुचिता के लिए सभी केंद्र आईडी व पासवर्ड की मदद से विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम से जोड़ दिए गए हैं जहां से सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा केंद्र पर भी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है जहां से सभी कक्षों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा कक्ष, कंट्रोल रूम व आफिस के अलावा अन्य कमरों को सील करा दिया गया है।
ओएमआर शीट पर परीक्षा

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी जिसे कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व इसे केंद्र पर सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा। ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी, विश्वविद्यालय, कोषागार और अभ्यर्थी के लिए। अभ्यर्थियों को इन प्रतियों को अलग नहीं करना होगा। अभ्यर्थियों को दो प्रवेश पत्र निकलवाने होंगे। एक प्रवेशपत्र जिस पर आवेदन के समय लगाई गई फोटो चस्पा होगी, उसे कॉलेज में जमा करना होगा। दूसरा प्रवेशपत्र प्रवेश मिलने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन वाली फोटो लगी हस्ताक्षरित प्रवेशपत्र की एक प्रति कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी। बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट दोबारा कोषागार के डबल लॉक में ही सुरक्षित कराई जाएगी।
सुबह छह बजे से डायवर्ट रहेगा रूट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहन कस्बे में नहीं दाखिल होंगे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश क्रम में फरेंदा की तरफ से आने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज से तो गोरखपुर से आने वाले वाहन शिकारपुर चौराहे से डायवर्ट रहेंगे। यातायात इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय सीमा में सिर्फ रोडवेज की बसें ही निचलौल मार्ग स्थित बस स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगी। अन्य भारी वाहन नहीं दाखिल होने पाएंगे। यातायात पुलिस मुस्तैद रहेगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बने सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय के निचलौल मार्ग पर बनाए गए हैं। परीक्षा नोडल प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा ने बताया जवाहर लाल नेहरू स्मारक ए ब्लाक व बी ब्लॉक के अतिरिक्त गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज, महराजगंज इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज धनेवा महराजगंज, डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा महराजगंज को बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल टीम प्रत्येक केंद्र पर मुस्तैद रहेगी।
-गौरव सिंह सोगरवाल, डीएम महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें