फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंचाई विभाग की जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा में सिंचाई विभाग की तीन एकड़ जमीन को दो व्यक्तियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हड़प लिया था। दो आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। मंगलवार को पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिलेदार सिंचाई खंड देवरिया मनीष कुमार यादव की तहरीर के आधार पर भिटौली पुलिस ने आरोपी राजकुमार निवासी धर्मपुर थाना भिटौली व चंचल चौबे उर्फ शिवभूषण चौबे निवासी वार्ड नंबर 18 पंतनगर महराजगंज थाना कोतवाली के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया था। तभी से ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी चंचल चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें