निचलौल। थाना क्षेत्र के कटका उर्फ करवतही गांव में एक शख्स को शराब पिलाकर बैनामा कराने का मामला सामने आया है। इसमें उसकी बहु ने बैनामा कराने वाले लोगों के खिलाफ सोमवार को तहसील पहुंच एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
कटका उर्फ करवतही निवासी योगेंद्र की पत्नी कविता देवी ने बताया कि पति रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश गए थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग ससुर किशोर को शराब पिलाकर 15 डिसमिल भूमि की बैनामा करा लिया। जब मामले की जानकारी हुई तो वे लोग पांच सितंबर को ससुर को शराब में जहर पिलाकर मार डाला। वहीं एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। फिलहाल बैनामा वापस करने की शर्त पर दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर लिया है। संवाद