फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर मंगलसूत्र छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर गांव में एक महिला ने युवक पर धारदार हथियार सहित घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी पर सोने का मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

परसिया इंदरपुर निवासी नीलम देवी के अनुसार, 15 सितंबर की शाम करीब चार बजे गांव का ही जितेंद्र निषाद शराब के नशे में धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए महिला के गले पर धारदार हथियार रख दिया। इसी दौरान उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया।महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहा उसका बेटा नीचे पहुंचा।
आरोप है कि बेटे को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। महिला के मुताबिक, घटना के तत्काल बाद डायल 112 और कतरारी चौकी पुलिस को सूचना दी गई लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह श्यामदेउरवां थाने पहुंची और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें