फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम 1.25 लाख की ठगी का आरोप

Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र खजुरी बाजार की सुशीला देवी ने चार लोगों पर फर्जी वीजा के नाम पर एक लाख पचीस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने न्यायालय में दिए शिकायत के अनुसार, वह फूफा के घर गई थी। वहीं पर महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा टोला रगरगंज निवासी बसंत व सूर्यनाथ मिले। इन लोगों ने कहा जिस तरह फूफा के लडके को विदेश भेजा है उसी तरह तुम्हारे पति को भी कम्पनी के वीजा पर विदेश भेज दूंगा। विश्वास करके पैसे के इंतजाम में लग गई। जेवर बेचकर, कर्ज लेकर तीन किस्तों में कुल एक लाख पचीस हजार रुपये दे दी। एजेंटों ने महिला के पति उमेश को दो नवंबर 2024 को विदेश भेज दिया। विदेश जाने पर उसके पति को कंपनी में काम पर न लगाकर पति को प्रताड़ित करने लगे। काफी प्रयास के बाद जब पति से संपर्क नहीं हो सका। तब 18 दिसंबर को वित्त राज्यमंत्री से शिकायत की। उनकी पहल पर पति 29 जनवरी 2025 को घर लौट आए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने चार आरोपियों पर केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें