फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब दो माह बाद युवती को भी खोज निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला अमहवा निवासी, हाल पता मोहना थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गुरदीप गुप्ता पर वादी की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा था। पीड़ित की तहरीर पर 18 मई को श्यामदेउरवा थाने में धारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ गुरदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी द्वारा युवती से शादी करने के साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें