फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए अभियुक्त को आठ माह की सजा

Thu, 18 Sep 2025 08:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) महराजगंज ने 19 ग्राम हेरोइन और 2000 नेपाली मुद्रा बरामदगी के मामले में सुनवाई की। आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने अभियुक्त जोगिंदर को आठ माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 6000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जोगिंदर धरिकार नेपाल के रुपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका 4, थाना बोड़ा का निवासी है। यह मामला वर्ष 2025 का है, जिसमें सोनौली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन और 2000 नेपाली मुद्रा बरामद की थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सोनौली पुलिस ने गश्त के दौरान जोगिंदर धरिकार को संदिग्ध अवस्था में रोका था। तलाशी में उसके पास से 19 ग्राम हेरोइन और 2000 नेपाली मुद्रा मिली थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत केस दर्ज किया था। जांच और विवेचना पूरी होने के बाद विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश ने जोगिंदर धरिकार को दोषी पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें