फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। तहसील दिवस की शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे लेखपाल पर गांव के एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने लेखपाल का कालर पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने लगा। लेखपाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के लेखपाल जय प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दो अगस्त को तहसील दिवस में पड़े प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए क्षेत्र के मधवापुर गांव गया था। सरकारी भूमि पर काबिज अवैध कब्जाधारियों का नाम व अन्य विवरण लिख रहा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी धनंजय तिवारी ने लेखपाल को गाली देते हुए कालर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया जिसकी शिकायत लेखपाल ने एसडीएम व तहसीलदार को दिया। पुलिस ने आरोपी धनंजय तिवारी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें