फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बैजौली निवासी नसीम उसकी पुत्री को विवाह करने के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला ने नसीम के पिता सुकुरुद्दीन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की नाबालिग है। वहीं नाबालिग पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी नसीम, निवासी बैजौली, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें