फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुलेगा प्रत्यायन केंद्र, प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारी वाहनों को संचालित करने का लाइसेंस अब प्रत्यायन केंद्र पर प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगा। जनपद में इसके लिए दो प्रत्यायन केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से आमंत्रित थे, लेकिन इसकी तिथि आगे विस्तारित कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में प्रशिक्षित ड्राइवरों की संख्या बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग 20 जिलों में 32 प्रत्यायन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए एक अप्रैल से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अब यह आगे बढ़ाई गई है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की तरफ से प्रत्यायन केंद्र खोलने की अधिसूचना जारी की है।
यह व्यवस्था भारी वाहनों को लाइसेंस देने से पहले 15 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हो रही। अधिसूचना में सर्वाधिक केंद्र बलिया में चार, कानपुर नगर और बदायूं में तीन-तीन केंद्र, जबकि महराजगंज, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बलरामपुर में दो-दो केंद्र खोले जाने का उल्लेख है।रामपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, बहराइच, फर्रुखाबाद, चंदौली, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट और श्रावस्ती में एक-एक केंद्र की मंजूरी दी गई है। इसके आवेदन आदेश मिलते ही ऑनलाइन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें