फरेंदा। कंपोजिट विद्यालय सेखुई में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठ के उतीर्ण छात्रों को विदाई भी गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सुदामा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय में अपार प्रतिभाएं है, जिनको सही मार्ग दर्शन मिले तो क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गौस आजम ने कहा कि संस्कार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना ही प्राथमिकता है। इसको लेकर सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम को ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार, विजय प्रताप पांडेय, वीरेंद्र मौर्या, शाह आलम, प्रमोद यादव, स्वप्निल गुप्ता व विकास मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान पल्लवी, रविंद्र नाथ चौरसिया, शैलेंद्र कुमार चौबे व अभय मौजूद रहे।