फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील में कार्यरत एक राजस्व लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने मिष्ठान की दुकान में भूमि पैमाइश करने के एवज में 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


नौतनवा क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी आशीष गिरी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि लेखपाल अनिल कुमार भूमि की पैमाइश करने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में निरीक्षक शिव मनोहर यादव टीम के साथ नौतनवा पहुंचे।
शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे नौतनवा तहसील के पूर्वी गेट के पास स्थित एक मिष्ठान की दुकान में राजस्व लेखपाल अनिल कुमार निवासी रामपुर खुर्द थाना भिटौली जनपद महराजगंज को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सादे वर्दी में होने के कारण टीम को लोग पहचान नहीं सके। विरोध करने पर जानकारी मिलते ही लेखपाल के हाथ पांव फूल गए। एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को तत्काल अपने वाहन में बैठाकर कोल्हुई थाने पर चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे तहसील में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें