नौतनवा। क्षेत्र के गांव चकदह में औषधि निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य ने छापेमारी कर एक अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में दवा बरामद कर जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा क्षेत्र के चकदह गांव के चौराहे पर एक मेडिकल अवैध रूप से संचालित हो रहा रहा था। किसी ने जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। मामले को लेकर औषधि निरीक्षक शुक्रवार को औषधि निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी किया । स्टोर संचालक ने कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। ड्रग इन्स्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से कुछ अवैध दवाओं को बरामद कर नौतनवा थाने पर लाकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर जांच की जा रही है। संचालक द्वारा कोई वैध कागजात नहीं दिखाया गया।