फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजनाओं में प्रगति खराब होने पर तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड स्वीकार्य नहीं है। परियोजना में विलंब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण को भी भवन निर्माण की प्रगति को तेज करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही तय होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें