फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह से ही खिली धूप...शाम को ठंडी हवाओं ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप होने से सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी, पार्कों और घर की छतों पर लोगों ने लिया धूप का आनंद
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा
महराजगंज। कोहरा कम पड़ने की वजह से सोमवार सुबह ही धूप खिल गई। सुबह में सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम सामान्य होता गया। स्कूल-कॉलेज, कार्यालयों के खुले होने से सड़कों पर चहल-पहल और बाजारों में भीड़ दिखाई दी। हालांकि शाम होते ही कोहरा छाने लगा और ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराने लगीं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को सुबह के शुरुआती घंटों में हालांकि हल्की-हल्की सर्द हवाएं चल रही थीं लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मौसम गर्म होता गया। दोपहर तक मौसम ठीक हो गया। कई दिनों की सर्दी से परेशान लोग धूप का आनंद उठाने के लिए घरों के बाहर निकल आए। शहर के स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी नहीं थी। इसलिए सुबह आठ बजे से ही सड़कों पर बच्चे दिखने लगे। साइकिलों पर स्कूल बैग लटकाए बच्चे हंसते-खेलते स्कूल की ओर बढ़ते नजर आए। शहर के पार्कों में भी दोपहर को रौनक रही। लोग अपने घरों के नजदीक पार्कों में धूप सेंकने पहुंच गए। घरों की छतों पर भी लोग बैठ कर धूप का लुत्फ उठाते नजर आए। धूप की गर्माहट ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। सड़कों पर दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

हालांकि जैसे ही शाम ढली, मौसम ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। सूरज ढलते ही हल्का-फुल्का कोहरा छाने लगा। ठंडी हवाएं फिर से तेज हो गईं। जो लोग दिनभर धूप का आनंद ले रहे थे, वे शाम ढलते ही घरों की ओर लौटने लगे।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आने वाले दो-तीन में मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है और दोपहर में धूप होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें