फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौक पुलिस ने 78 वर्षीय वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक पुलिस ने रविवार को एक 78 वर्षीय वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी घिसियावन पुत्र सूरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से संबंधित मुकदमे में वारंट जारी था।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 और 406 के तहत मामला दर्ज है। वारंट के अनुपालन में चौक पुलिस की टीम ने रविवार को पिपरा सोनाड़ी गांव से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे। थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि वारंटी को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें