फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में सोमवार शाम नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, विशुनपुर खुर्द निवासी पन्नेलाल मौर्य का डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांश सोमवार शाम करीब चार बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नहर के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और डूबने लगा। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे नहर से निकालकर सीएचसी ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। मासूम की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें