फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। क्षेत्र के परसिया गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमवा भैंसी निवासी राज बहादुर (54) सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी जरूरी काम से साइकिल से भिटौली गए थे। काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। अभी वह परसिया स्थित बौद्ध बिहार के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें