फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ओड़वलिया के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी निचलौल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के नौतनवा निवासी मंजू देवी (55), उनके बेटे मनीष (32) और सुनील (34) एक बाइक से निचलौल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी निवासी अनिल यादव (26) पुत्र रामबृक्ष की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। यहां मंजू देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें