फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने से 26 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी, परतावल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सियरहीभार निवासी आलमगीर की पुत्री मरियम ने वर्ष 2019 में बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बेटे हैं। इनमें हसनैन पांच वर्ष और अब्दुर्रहमान तीन वर्ष का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें