फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वंदेभारत के रेक से टकराया इंजन, जनहानि नहीं

Sat, 14 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिट से प्लेटफाॅर्म पर लाते समय हुआ हादसा, बगल से रगड़ता हुआ निकला इंजन
विज्ञापन

- जांच के बाद वंदेभारत को निर्धारित समय पर किया गया रवाना


गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का रेक बृहस्पतिवार सुबह एक इंजन से टकरा गया। इंजन रेक को किनारे से रगड़ते हुए आगे निकल गया। हालांकि, इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वंदेभारत के रेक को सुरक्षित प्लेटफार्म पर खड़ा कराया। जांच में स्थिति सामान्य मिलने के बाद ट्रेन को तय समय पर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे वंदेभारत के रेक को पिट से प्लेटफाॅर्म पर लाया जा रहा था। इसी दौरान एक इंजन कोचीन एक्सप्रेस की रेक लेने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि इंजन को पीछे की ओर जाना था, लेकिन वह आगे बढ़ गया और वंदेभारत के रेक के बगल से रगड़ता हुआ निकल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हलचल मच गई। वहीं, स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि इस घटना की जानकारी अभी नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें