फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में चार घायल, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर महदेईया चौराहे के पास शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को रतनपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरनहवा निवासी दीनबंधु (35) और सुनील (36) नौतनवा से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। गिट्टी-बालू प्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवारों के अलावा ई-रिक्शा सवार कोहरगड्डी निवासिनी जुलेखा खातून (70 वर्ष) पत्नी मोहम्मद रजा व ठूठीबारी निवासी राजीव निगम (36 वर्ष) पुत्र धनुषधारी भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें