भवानीगंज। गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे पर सड़क हादसे में भवानीगंज के बढ़नी चाफा के भुर्राडीह निवासी पतिराम वर्मा (35) पुत्र रामदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह स्कूटी से एक साथी के साथ बलरामपुर जिले के खोडारे थाना के मद्दो बाजार से कुछ खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। अभी वह बडहरा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तीन चार बाइक तेज रफ्तार से आईं। इसमें से एक बाइक की तेज टक्कर से स्कूटी पर बैठे दोनों लोग दूर उछलकर गिर गए।