फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों में तेजी लाएं सहयोगी विभाग

विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक करते सीडीओ। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों में तेजी लाएं सहयोगी विभाग
विज्ञापन

सीडीओ ने जिम्मेदारों को दिए निर्देश
महराजगंज। मनरेगा के तहत कार्य कराने वाले विभाग निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए अपने लक्ष्य को पूरा करें। कार्य में मानक व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कहीं से भी इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मनरेगा के सहयोगी विभागों के जिम्मेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग की नर्सरियों के सुंदरीकरण कार्य को तीव्र गति से पूरा कराया जाए। इससे जहां रोजगार का सृजन होगा, वहीं जरूरतमंदों को कार्य भी मिलेगा। वन विभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि वे मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों का आकलन करते हुए उसे मानकों के तहत कराए जाने की व्यवस्था बनाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कुलावे के निर्माण की गति बढ़ाने को कहा। ऐसा किए जाने से किसानों की समस्या के कम होने की बात भी कही। लघु सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता को भी मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी अर्शी मलिक, लघु सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता गरिमा द्विवेदी, सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रथम रवि रंजन, उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत समेत अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें