फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लाएं तेजी
विज्ञापन

महराजगंज। ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाई जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यदि जांच में कहीं भी शिथिलता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराना शासन की प्राथमिकता है, ऐसे में कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ग्राम निधि में उपलब्ध धनराशि से जो धनराशि शौचालय के लिए दी जाने वाली है, उसे देकर अवशेष धनराशि को जिले को लौटा दिया जाए। पेयजल व अन्य विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली धनराशि को भी समय से देते हुए कार्य किया जाए। राज्य वित्त व चौदहवें वित्त के कार्यों को भी समय से पूरा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा, एडीपीआरओ नित्यानंद, जिला परियोजना प्रबंधक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें