फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

161 समूहों को मिला स्टार्ट अप फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
161 समूहों को मिला स्टार्ट अप फंड
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में समूहों की सक्रियता बढ़ाने व उससे जुड़ी महिलाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले के 161 समूहों को स्टार्ट अप फंड प्रदान किया गया है। इस धनराशि से समूह अपने कार्यों को प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वित्तीय रूप से अत्यंत कमजोर समूहों को व्यवसाय प्रारंभ करने को लेकर 1500 रुपये का स्टार्ट अप फंड दिए जाने की व्यवस्था है। ऐसे समूहों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार नौतनवां ब्लॉक के 45, सदर के 16, परतावल के 22, धानी के छह, बृजमनगंज के 36, पनियरा के 12 एवं मिठौरा के 24 समूहों को स्टार्ट अप फंड प्रदान करते हुए उन्हें रोजगारपरक बनाए जाने की दिशा में पहल की गई है। प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार राजकरन पाल ने बताया कि स्टार्ट अप फंड के रूप में सभी समूहों को 2,41,500 रुपये का वितरण किया गया है। समूूह की व्यापकता बढ़ने से उससे जुड़े लोगों का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें