फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोल पंपकर्मियों व ग्राहक के बीच गाली-गलौज, थाने में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मियों और ग्राहक के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जल्दी पेट्रोल भराने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्राहक के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। इसके बाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण हुआ। दोनों पक्षों ने भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने का आश्वासन भी दिया। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आपसी सहमति से विवाद समाप्त होने के कारण आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें