भिटौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजन ने भिटौली थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव में ही अपने मौसा के घर आने-जाने वाले युवक चंदन ने 26 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला।
परिजन ने खुद को अनुसूचित जाति से संबंधित बताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।