फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठाई बांट कर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को आबकारी घोटाले से आरोपमुक्त करने पर मनाई खुशी
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
महराजगंज। दिल्ली की शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को आबकारी घोटाले से आरोपमुक्त करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


27 फरवरी 2026 को दिल्ली की विशेष अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने फैसले में स्पष्ट किया कि शराब नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा साबित नहीं हुआ। अदालत ने सीबीआई की जांच को कमजोर और आधारहीन बताते हुए कहा कि कोई ठोस सबूत या वित्तीय लेनदेन का प्रमाण नहीं मिला। इस फैसले को आम आदमी पार्टी ने सत्य की जीत और राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने सभी साथियों को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे नेता हमेशा जनता के हित में काम करते रहे हैं। इस दौरान कृष्णा कसौधन, बद्री विशाल गुप्ता, मोहन जायसवाल, श्रवण मद्धेशिया, संजय प्रजापति, प्रमोद जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, उमेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, सोहन लाल, दुर्गेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, इरशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें