फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

जिला महासचिव शिव दयाल यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक देशभर के युवाओं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अनशन कर रहे थे। 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और अनशन के कारण कमजोर हो चुके सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

शिव दयाल ने राष्ट्रपति से अपील की कि वह संविधान की संरक्षक होने के नाते इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करें और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही जंतर-मंतर जैसे स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान जाहिद अली, शिवकुमार चौधरी, शेराजुद्दीन अंसारी, नर्वदेश्वर पटेल, शमसुद्दीन, रामकिशुन, नरेश, गीता, विनोद मौर्य, पुष्पा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें