फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संगठन की मजबूती को लेकर आम आदमी पार्टी ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गांधी नगर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना था।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं और विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।



जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि पार्टी की नीतियों जैसे मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी की उपलब्धता और महिलाओं के सशक्तिकरण को हर घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचने से ही संगठन को मजबूत जनसमर्थन मिल सकता है। बैठक में पशुपतिनाथ गुप्ता, जियाउल हक, रामनरेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें