फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोल लेने गए युवक को मनबढ़ों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में बुधवार की दोपहर पेट्रोल लेने गए एक युवक पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरियारपुर टोला बगहिया निवासी सुनील वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा करीब दो बजे पेट्रोल लेने के लिए बरियारपुर टोला बगहिया पेट्रोल पंप गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ मनबढ़ युवकों ने अचानक शिवम पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें