फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से खरीदकर भारत में चरस बेच रहा युवक गिरफ्तार, 245 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। आबकारी, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भरवलिया कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीम ने 245 ग्राम चरस बरामद किया है। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ठूठीबारी निवासी एक शख्स शनिवार को नेपाल से चरस की खरीदारी कर आधी रात को भारत में घुसा था। आरोपी चरस को ईटहिया शिवमंदिर के आस-पास बेचने की फिराक में था। आबकारी निरीक्षक को भनक लगते ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि वह टीम के साथ सीमावर्ती इलाकों में गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ठूठीबारी निवासी शुभान अल्लाह खान ने नेपाल में चरस खरीदा है और वह भारत के पंचमुखी शिवमंदिर के आस-पास बेचने की फिराक में है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और एसएसबी को सूचना दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने मुख्य रास्ते की घेराबंदी कर ली। एक संदिग्ध शख्स को रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। शख्स ने पूछताछ में अपना शुभान अल्लाह खान बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 245 ग्राम चरस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में नेपाली सिम लगा हुआ था। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। ठूठीबारी बीओपी के एसएसबी निरीक्षक सुबास चंद्रा की तहरीर पर आरोपी शुभान अल्लाह खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार, आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के भुजहवा से चरस को खरीदा था तस्कर

सुरक्षा टीम के पूछताछ में आरोपी तस्कर शुभान अल्लाह ख़ान ने बताया कि वह कम दिनों में मोटी रकम कमाने के लिए इस धंधे में करीब डेढ़ महीने जुड़ा था। लेकिन बहुत जल्द ही वह सुरक्षा टीम के हाथों पकड़ लिया गया। आगे कहा कि चरस को नेपाल के भुजहवा में एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदा था। जिसे भारत में लाकर बेच मोटी रकम कमाने के फिराक में था। लेकिन वह इस मंसूबे में असफल रहा।

तस्करों को मिलता है मोबाइल और सिम

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि नेपाल से भारत कई तस्कर नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। रास्ते में मुख्य तस्कर मोबाइल और सिम भी देते हैं। इस सिम से सिर्फ उसी से बात की जाती है, जिसे माल पहुंचाना होता है। इसके बाद दोनों फेंक दिए जाते हैं। एक बार निकलने के बाद नशे की खेप देने वाला बात नहीं करता है। उन्हें सीधे अपने बताए स्थान पर आना होता है। ऐसे तस्करों की तलाश में सुरक्षा टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें