फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक युवक हिरासत में

Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास से नेपाल से आ रहे एक युवक के पास से नेपाली मुद्रा बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि फरेंनी तिवारी के पास नेपाल सीमा की तरफ से बाइक लेकर एक युवक आता दिखाई दिया। संदेह होने पर रोककर तलाशी ली गई, तो दो लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पकड़े गए आरोपी पूछताछ में अपना नाम विष्णु गुप्ता निवासी हाटी बनगाई थाना बेथरी जिला रुपनदेही नेपाल बताया। बरामद दो लाख नेपाली मुद्रा, एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक सहित नेपाल निवासी युवक को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें