महराजगंज। संयुक्त व्यापारी मोर्चा ने संगठन विस्तार के क्रम में अपनी युवा इकाई की घोषणा की है। सोमवार को नगर पालिका परिषद स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में युवा कमेटी चुनी गई।
इसमें बागेश्वर सिंह को जिलाध्यक्ष, अमित पासवान को महामंत्री, शिवशंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष, तन्मय को कोषाध्यक्ष, विकास यादव व रितेश साहनी को डिजिटल प्रचार-प्रसार अधिकारी चुना गया। इस मौके पर दामोदर गोयल, श्रीकृष्ण कसौधन, कृष्ण मोहन गुप्त आदि माैजूद रहे।