फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोवंश को चाकू मारने वाले युवक को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम तरबूज खाने से रोकने के लिए युवक ने गोवंश के सिर में मार दिया था चाकू
विज्ञापन

नौतनवा। स्थानीय कस्बे में नवीन मंडी गेट के सामने गोवंश को चाकू मारकर घायल करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को एसडीएम न्यायालय में उसका चालान कर दिया गया। जमानत अर्जी को अस्वीकार कर एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया।

मनोनीत सभासद धनंजय साहू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जसमुद्दीन खान उर्फ मुन्ना निवासी अमवा थाना बरगदवा नौतनवा कस्बे में नवीन मंडी के बाहर तरबूज बेचता है। शुक्रवार की शाम एक गोवंश उसके दुकान पर तरबूज खाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान जसमुद्दीन खान ने गोवंश के सिर में चाकू घोंप दिया, जिससे गोवंश लहूलुहान हो गया। घटना के बाद लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जसमुद्दीन खान उर्फ मुन्ना के विरुद्ध जानवर को चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अभियुक्त को शांति भंग की धारा में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें