फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के सामने युवक की पिटाई, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के छातीराम में रविवार की शाम घर के सामने खड़े एक युवक को दो भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सोनू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। तभी अभिषेक राजभर और उसका भाई रोहन राजभर, निवासी छातीराम बड़ा टोला आए और बिना किसी बात के लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो दोनों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक राजभर और रोहन राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें